राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम राष्ट्रपति भवन में प्रथम नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
