केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात दिवस के अवसर पर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि गुजरात अपने विविध प्राकृतिक संसाधनों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि गुजरात ने हमेशा अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और व्यावहारिक कौशल से दुनिया भर के लोगों को आकर्षित किया है। गृह मंत्री ने भक्ति आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन और आधुनिक समय तक राष्ट्र निर्माण में अग्रणी योगदान देने वाले गुजरात के लोगों की निरंतर प्रगति और उत्थान की कामना की।
