प्रधानमंत्री आज शाम आंध्र प्रदेश के अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश की ग्रीन फील्ड राजधानी अमरावती में कोर कैपिटल सुविधाओं के निर्माण को भी हरी झंडी दिखाएंगे।