पाकिस्तान समर्थक कई हैंडल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में यह झूठा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने श्रीनगर एयरबेस को निशाना बनाया है। प्रेस सूचना ब्यूरो ने कहा कि शेयर किया गया वीडियो पुराना है और भारत का नहीं है। यह वीडियो पिछले साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई सांप्रदायिक झड़पों का है। सोशल मीडिया पोस्ट में झूठा दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया है। पीआईबी ने कहा कि यह दावा फर्जी है। पीआईबी ने लोगों से असत्यापित जानकारी साझा करने से बचने और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल भारत सरकार के आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया।
