2005 में लॉन्च होने के बाद से YouTube न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि शिक्षा और जानकारी का भी सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। आज हर उम्र और हर वर्ग के लिए यहां कुछ न कुछ मौजूद है। लेकिन कुछ यूट्यूब चैनल ऐसे हैं जिन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है और सब्सक्राइबर्स की रेस में टॉप पर हैं। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप 5 यूट्यूब चैनल्स के बारे में।
1. MrBeast (Jimmy Donaldson)
MrBeast फिलहाल दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए गए यूट्यूबर हैं। उन्होंने 20 फरवरी 2012 को अपने चैनल की शुरुआत की थी और अब तक 842 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुके हैं। उनके चैनल पर करीब 391 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। MrBeast अपने हैरान कर देने वाले चैलेंज, करोड़ों के इनाम और बड़े-बड़े स्टंट्स के लिए मशहूर हैं। उन्होंने एक बार 100,000 तक गिनती करने वाला वीडियो बनाया था, जिसने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करीब 1 बिलियन डॉलर बताई जाती है।
2. T-Series
T-Series एक भारतीय म्यूजिक लेबल और फिल्म निर्माण कंपनी है, जो यूट्यूब पर म्यूज़िक वीडियो, फिल्म ट्रेलर और भक्ति गीतों के लिए जानी जाती है। यह चैनल MrBeast के बाद सब्सक्राइबर्स की संख्या में दूसरे नंबर पर है। चैनल पर 2200 से ज्यादा वीडियो हैं और 293 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। हिंदी, पंजाबी और अन्य भाषाओं में मौजूद गानों की वजह से यह भारतीय दर्शकों के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस को भी खूब पसंद आता है।
3. Cocomelon
बच्चों के बीच सबसे लोकप्रिय चैनलों में से एक है Cocomelon, जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी। चैनल पर करीब 1400 वीडियो हैं और इसमें बच्चों के लिए एनिमेटेड नर्सरी राइम्स और एजुकेशनल सॉन्ग्स होते हैं। इसका “Bath Song” वीडियो 5 बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। रंग-बिरंगे ग्राफिक्स और क्यूट कैरेक्टर्स की वजह से बच्चे इस चैनल को बार-बार देखना पसंद करते हैं।
4. SET India
Sony Entertainment Television (SET) India एक प्रमुख हिंदी टीवी चैनल है, जो अपने लोकप्रिय शोज़, रियलिटी शोज़ और ड्रामों के लिए जाना जाता है। यह चैनल भारतीय टेलीविजन के टॉप चैनलों में से एक है और यूट्यूब पर 24/7 एंटरटेनमेंट का हब बन चुका है।
5. Kids Diana Show
यह चैनल एक छोटी बच्ची Diana और उसके भाई Roma पर आधारित है, जिसमें दोनों मस्ती, एडवेंचर और फन से भरे वीडियोज़ में नजर आते हैं। यह बच्चों के लिए बनाया गया चैनल है और कई भाषाओं में उपलब्ध है। एनिमेशन, लाइव एक्टिंग और म्यूजिक का परफेक्ट मिक्स इस चैनल को बच्चों की पहली पसंद बना देता है।
इन टॉप यूट्यूब चैनलों की लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि सही कंटेंट और प्रस्तुति से कोई भी ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच सकता है — बस जरूरत है जुनून, रचनात्मकता और निरंतरता की।
