पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई आक्रामकता के मद्देनजर किशनगढ़, भुंतर और लुधियाना एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इससे पहले राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत कई एयरपोर्ट पर परिचालन बंद किया गया था।
इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश भर के हवाई अड्डों को बंद करने के दावे वाली मीडिया रिपोर्टों को गलत बताया है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रा संबंधी सलाह जारी करते हुए कहा है कि परिचालन सामान्य बना हुआ है। हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
