दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का स्वागत करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब अपने देश से आतंकवाद को खत्म करना चाहिए।
वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत कभी भी आम पाकिस्तानी नागरिक के प्रति युद्ध नहीं करना चाहता था, हमारी लड़ाई पाकिस्तान सेना एवं सरकार के संरक्षण में यहां की जमीन पर चल रहे आतंकवाद से है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह संघर्ष विराम पाकिस्तान सेना एवं सरकार के लिए एक सुनहरी अवसर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस सीजफायर का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।
