सुशासन तिहार समाधान शिविर में आज शनिवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत ने महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, आयुक्त विश्वदीप जोन 1 अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदों सहित शिविर में नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय समाधान की प्रकरणवार जानकारी दी। इस अवसर पर काफी संख्या में आम नागरिक भी शिविर में मौजूद रहे।
