सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कल रात संघर्ष विराम और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के बाद पश्चिमी सीमा के सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। भारतीय सेना ने कहा कि सेना प्रमुख ने सेना कमांडरों को कल डीजीएमओ वार्ता के बाद बनी सहमति के किसी भी उल्लंघन के लिए गतिज क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई के लिए पूर्ण अधिकार दिए हैं।
