राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने नागरिकों को किसी भी अज्ञात विस्फोटक सामग्री को न छूने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में NDMA ने कहा कि ये विस्फोटक सामग्री खतरनाक हो सकती है और गंभीर चोट या मौत का कारण बन सकती है। NDMA ने कहा कि अगर लोगों को कोई अज्ञात सामग्री मिलती है, तो उन्हें तुरंत स्थानीय अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।
