संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के पूर्व परमाणु हथियार कार्यक्रम एसपीएनडी से जुड़े तीन ईरानी नागरिकों और एक ईरानी समूह पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ये लोग सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार में योगदान करते हैं। उन्होंने ईरान पर यूरेनियम को 60 प्रतिशत तक समृद्ध करने और परमाणु-संबंधित सामग्री प्राप्त करने के प्रयासों को छिपाने के लिए मुखौटा कंपनियों का उपयोग करने का आरोप लगाया। श्री रुबियो ने कहा कि प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान के परमाणु हथियार अनुसंधान को रोकना और उसे बम बनाने से रोकना है।
यह कदम ओमान में अप्रत्यक्ष अमेरिकी-ईरान परमाणु वार्ता के बाद उठाया गया है।
