भारत ने पाकिस्तान की उड़ानों के लिए NOTAM को अगले महीने की 23 तारीख तक बढ़ा दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत और पाकिस्तानी एयरलाइनों द्वारा संचालित, स्वामित्व वाले और पट्टे पर दिए गए विमानों के लिए स्वीकृत नहीं है, जिसमें सैन्य विमान भी शामिल हैं।
नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि नोटम की अवधि बढ़ा दी गई है और भारत यथास्थिति बनाए हुए है।
