शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सशस्त्र बलों के प्रति एकमत एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया। आज शाम नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि पहलगाम में जो कुछ हुआ, उससे सभी में गुस्सा है और सभी ने रक्षा बलों की भूमिका और वीरता तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीम इंडिया की ताकत की आवश्यकता होगी, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाई गई थी।
श्री सुब्रह्मण्यम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से निर्यात बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल के महत्व पर बल दिया।
