प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 122वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम का प्रसारण पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, AIR News वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसे AIR News, DD News, PMO और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करेगा।
