नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सम्मिलित हुई। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर दी।
मुख्यमंत्री ने कहा इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलकर उनकी भावनाओं, अनुभवों और विकास कार्यों में आने वाली चुनौतियों तथा उसके समाधान को समझने का भी अवसर मिला। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, विकासशील सोच और समावेशी दृष्टिकोण ‘विकसित राज्य-विकसित भारत’ की अवधारणा को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में राज्यों के सामूहिक प्रयासों को एक सूत्र में पिरोकर देश के समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में राज्यों की भिन्न-भिन्न आवश्यकताओं और संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई, जिससे हर क्षेत्र के लिए अनुकूल नीतियां बनाने और विकास को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो देश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए एक पथप्रदर्शक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान देंगे तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए इस दिशा में कार्य करते रहेंगे
