वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश में कोयले के आयात में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 7.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में देश में कोयले का आयात कुल 243 मिलियन टन से अधिक रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 264.53 मिलियन टन था। मंत्रालय ने कहा कि इस कमी से लगभग 7.93 बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। मंत्रालय ने आगे कहा कि हालांकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 से कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 3.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन थर्मल पावर प्लांट द्वारा मिश्रण के लिए आयात में 41.4 प्रतिशत की तीव्र कमी आई है। इसने यह भी कहा कि कोयला उत्पादन और आयात में कमी सहित विभिन्न पहलों से वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कोयला उत्पादन में पांच प्रतिशत की उत्साहजनक वृद्धि हुई है।
