प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ देश द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी। बैठक के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, चिराग पासवान और सीआर पाटिल समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।
