प्रवर्तन निदेशालय श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ एक मामले में दस स्थानों पर तलाशी ले रहा है, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब एक सौ नब्बे करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और पानीपत में कंपनी के निदेशकों, प्रमोटरों और भागीदारों से संबंधित स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
