रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस 3,000 मारे गए यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपने के लिए तैयार है। सेंट पीटर्सबर्ग में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान श्री पुतिन ने कहा कि रूस ने 6,000 मारे गए यूक्रेनी सैनिकों के शव लौटा दिए हैं और लगभग 3,000 और सौंपने के लिए तैयार है।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इस्तांबुल में शांति वार्ता सार्थक है और इसका सकारात्मक परिणाम निकला है। यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर इस महीने की 2 तारीख को इस्तांबुल में हुआ। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडलों ने युद्ध विराम की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने युद्धबंदियों के नए आदान-प्रदान की तैयारियों के बारे में भी बात की।
कैदियों की अदला-बदली का पहला चरण 9 जून को हुआ था। इसके बाद, दूसरा, तीसरा और चौथा चरण 11, 13 और 14 जून को हुआ। इन अदला-बदली के तहत, 3,600 शहीद सैनिकों के शव यूक्रेन को लौटाये गये हैं।
