प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात अकरा के जुबली हाउस में घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत और गहरा बनाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की। वार्ता के बाद सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पारंपरिक संगीत के क्षेत्रों सहित चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। वार्ता के बाद अपने संयुक्त प्रेस वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि उन्होंने भारत-घाना साझेदारी को एक व्यापक साझेदारी का रूप देने का फैसला किया है।
श्री मोदी को उनकी विशिष्ट राजनीतिज्ञता और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व के सम्मान में घाना के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री कल घाना की राजकीय यात्रा पर अकरा पहुंचे। राष्ट्रपति महामा ने हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी सहित उनका औपचारिक स्वागत किया।
