वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अपनी शर्तों पर व्यापार समझौतों पर चर्चा करता है और कभी भी किसी समयसीमा के आधार पर व्यापार समझौता नहीं करता है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के बारे में नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौता तभी होता है जब पारस्परिक लाभ हो।
उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते को देश तभी स्वीकार करता है जब वह पूरी तरह से परिपक्व हो और राष्ट्रीय हित में हो। श्री गोयल ने यह भी कहा कि अमेरिका, यूरोप और न्यूजीलैंड सहित विभिन्न देशों के साथ समझौतों के लिए बातचीत चल रही है।
