मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 9 जुलाई। जिले की भू-अभिलेख विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले में औसतन 295.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में हालांकि केवल 0.4 मी.मी. वर्षा दर्ज की है, वहीं तहसीलवार वर्षा वितरण की बात करें तो भरतपुर तहसील में सबसे अधिक 364.2 मि.मी. बारिश हुई है, जो जिले में सबसे ऊपर है। इसके अलावा चिरमिरी में 335.7 मि.मी., कोटाडोल में 320.1 मि.मी., खड़गवां में 295.6 मि.मी., मनेंद्रगढ़ में 246.1 मि.मी. और केल्हारी में 213.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
