प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की अपनी पाँच देशों की यात्रा के बाद आज नई दिल्ली लौट आए। प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत की और भारत के साथ संबंधों को और मज़बूत बनाने पर चर्चा की। श्री मोदी ने रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।
इन यात्राओं का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण में भारत के संबंधों को सुदृढ़ करना, अटलांटिक के दोनों ओर साझेदारी को मजबूत करना तथा ब्रिक्स, अफ्रीकी संघ, इकोवास और कैरीकॉम जैसे बहुपक्षीय मंचों पर संबंधों को गहरा करना था।
