पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक सुमन बिल्ला ने भारत की लुप्त होती पाक परंपराओं को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत की पाक विरासत सांस्कृतिक स्मृति और क्षेत्रीय तकनीकों पर आधारित है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता (एनवाईसीसी) का शुभारंभ करते हुए, श्री बिल्ला ने इन परंपराओं को सुदृढ़ करने और वैश्विक फाइन डाइनिंग क्षेत्र में भारत की उपस्थिति का विस्तार करने पर ज़ोर दिया।
एनवाईसीसी, भारतीय पाककला संघों के महासंघ और पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद के सहयोग से एक संयुक्त प्रयास है, जिसका विषय है “भारतीय पाककला विरासत का उत्सव: परंपरा और नवाचार का सम्मिश्रण”। इसमें पूरे भारत में क्षेत्रीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनका समापन अगले वर्ष जनवरी में आईएचएम पूसा, नई दिल्ली में एक भव्य समापन समारोह के साथ होगा।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता शुरू की है।
