अमेरिका के अलास्का में कल रात भारतीय समयानुसार लगभग 2:07 बजे 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। अलास्का की भूकंप निगरानी एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अलास्का के सैंड पॉइंट से 89 किलोमीटर दक्षिण में था। एजेंसी ने आगे बताया कि भूकंप का झटका एंकरेज और जूनो तक फैले एक बड़े क्षेत्र में महसूस किया गया, जहाँ भूकंप के हल्के झटके बताए गए हैं। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।
अलास्का भूकंप केंद्र (एईसी) के निदेशक और राज्य भूकंप विज्ञानी माइकल वेस्ट ने कहा कि समय के साथ तीव्र झटके कम हो रहे हैं, तथा सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है।
