रायपुर, 21 जुलाई । छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी की विरोध में कांग्रेस 22 जुलाई काे आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस की हुई बैठक में रणनीति तैयार कर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बस्तर में लखेश्वर बघेल, कोंडागांव और नारायणपुर में मोहन मरकाम, रायगढ़ में उमेश पटेल, रायपुर में डॉ. शिवकुमार डहरिया, मतरी में धनेंद्र साहू, दुर्ग में गिरीश देवांगन, कोरबा में पुरुषोत्तम कंवर और मोहित केरकेट्टा, सरगुजा में प्रेमसाय सिंह, सराईपाली में रामकुमार यादव, बिलासपुर में अटल श्रीवास्तव और जांजगीर-चांपा में व्यास कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। सभी नियुक्त प्रभारी अपने क्षेत्र के जिला, शहर, नगर, ब्लॉक, क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधायक, अध्यक्षों, संगठन के प्रभारी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आर्थिक नाकेबंदी व चक्काजाम करने की दिशा में समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
