चुनाव आयोग ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पहल के तहत बिहार में अब तक सात करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाताओं को कवर किया गया है।
आयोग के अनुसार, 21 लाख 35 हजार से अधिक शेष गणना फार्म अभी प्राप्त होने बाकी हैं।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि 18 लाख 66 हजार मतदाता मृत पाए गए, 26 लाख से अधिक स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए तथा 52 लाख 30 हजार मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए।
आयोग ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं कि सभी पात्र मतदाताओं को अगले महीने की पहली तारीख को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
