मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 23 जुलाई । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों ने बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश की प्रगति और समृद्धि में श्रमिकों का योगदान अमूल्य है। वे हमारे समाज की मजबूत रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से भारत निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। भारत के हर श्रमिक हाथ को सलाम, जिनके संघर्ष और त्याग से हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हमेशा श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के शिक्षा आशीष सूद ने एक्स पर सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका परिश्रम, संघर्ष और समर्पण हमारे राष्ट्र की सशक्त नींव है। आपकी मेहनत से ही भारत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर ‘भारतीय मजदूर संघ’ के स्थापना दिवस पर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्र के शिल्पकार श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
