सरकार ने कहा है कि डीडी फ्री डिश ने दक्षिण भारतीय भाषाओं के अधिक प्रतिनिधित्व के साथ अपनी पहुंच का विस्तार किया है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने कहा कि सरकार ने डीडी फ्री डिश पर दक्षिण भारतीय भाषा के चैनलों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए कई सक्रिय कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के लिए, डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म की ई-नीलामी में दक्षिण भारतीय भाषा के चैनलों के लिए स्लॉट आरक्षित किए गए हैं। दक्षिणी क्षेत्र में निजी प्रसारकों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पात्रता मानदंडों को सरल बनाया गया है। तीन अतिरिक्त दक्षिण भारतीय भाषा के निजी चैनल – टीवी9 तेलुगु, आस्था कन्नड़ और आस्था तेलुगु, इस साल 1 अप्रैल से डीडी फ्री डिश पर आ गए हैं। दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल, जैसे डीडी तमिल, डीडी सप्तगिरि, डीडी चंदना, डीडी यादगिरि और डीडी मलयालम
