राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर होंगी। पश्चिम बंगाल की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
झारखंड में राष्ट्रपति एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद, वह आईआईटी (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस), धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
