राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और फिर अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन का प्रसारण दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा। आकाशवाणी आज रात 9:30 बजे अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।
