राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह उद्यान इस शनिवार से, सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक, 14 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा।
एथलीटों और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को तथा शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश मिलेगा।
गार्डन ट्रेल में बाल वाटिका, हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल होंगे। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा और सत्र के दौरान स्कूली समूह राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश का आनंद ले सकते हैं।
आगंतुक visit.rastrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं। रखरखाव के कारण उद्यान सभी सोमवार को बंद रहेगा।
