राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक सदा अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद थे। भाजपा के इस दिग्गज नेता ने 2018 में आज ही के दिन अंतिम सांस ली थी।
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में केवल 13 दिनों का था। उन्होंने 1998 से 1999 तक ग्यारह महीनों की अवधि के लिए अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया और फिर 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल पूरा किया।
उन्हें 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान – भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। गणमान्य व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक सदा अटल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
