नई दिल्ली, 18 अगस्त । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को सोमवार सुबह बम की धमकी भरी कॉल मिलने के बाद खाली करा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7:24 बजे डीपीएस द्वारका को बम की धमकी वाली कॉल मिली। दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया।
बताया गया है कि अधिकारियों ने एहतियातन स्कूल परिसर को खाली करा दिया। तलाशी के लिए पुलिस और बम निरोधक दस्तों को बुलाया गया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
