प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय उद्योगपति और समाजसेवी स्वराज पॉल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और जनसेवा में पॉल के योगदान और भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के प्रति उनके अटूट समर्थन को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने उनके साथ हुई बातचीत को भी याद किया।
