भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, कल तक गुजरात, ओडिशा, राजस्थान और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, उत्तर प्रदेश, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवाओं का अनुमान जताया है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।
