भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गुजरात क्षेत्र में और कल तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में कल रात से हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज और बिजली कड़कने का सिलसिला जारी है।
