केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में इज़राइल के वित्त मंत्री बेज़ेलेल स्मोट्रिच से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री गोयल ने कहा कि चर्चा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत करने तथा आपसी विकास के नए रास्ते तलाशने पर केंद्रित रही।