प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में एनडीए की बैठक में भाग लिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी ने पूरे देश में अपार उत्साह पैदा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों का मानना है कि श्री राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो अपनी बुद्धिमत्ता और अंतर्दृष्टि से इस पद को समृद्ध करेंगे।
