नई दिल्ली, । दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) की मदद से पिछले छह महीनों में जिले की विभिन्न पुलिस स्टेशनों में बनी मोबाइल ट्रेसिंग टीम ने करीब 800 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिले के पुलिस स्टेशनों में से थाना बदरपुर ने सबसे ज्यादा 153 मोबाइल फोन बरामद किए।
दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने मंगलवार को बताया कि लगातार गहन प्रयासों के बाद पुलिस टीमों ने कई बरामद उपकरणों के मालिकों का सफलतापूर्वक पता लगाया। सोमवार को पहले चरण में पिछले कुछ दिनों में कई ऑपरेशनों के दौरान बरामद किए गए 151 मोबाइल फोन को डीसीपी ऑफिस में आयोजित एक समारोह में सौंपा गया। फोन मिलने पर कई लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
