केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूली शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन पर एक समीक्षा बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री प्रधान ने कहा कि मंत्रालय शिक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण, शिक्षा को अधिक आनंददायक और छात्र-केंद्रित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि मंत्रालय देश के बच्चों को विश्वस्तरीय स्कूली शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे ही विकसित और समृद्ध भारत के वाहक हैं; इसलिए, प्रत्येक छात्र को एनईपी 2020 के दूरगामी प्रभावों का लाभ मिलना चाहिए।
