विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज अमेरिका के न्यूयॉर्क में 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस साल जयशंकर और रुबियो के बीच यह तीसरी आमने-सामने की मुलाकात है। उनकी पिछली मुलाकात 1 जुलाई को वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी।
