प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कामना की कि देवी की कृपा सभी के जीवन में आत्मविश्वास का संचार करे। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि सभी भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त हो।