भारत ने कल योम किप्पुर प्रार्थना सभा के दौरान ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्थित हीटन पार्क सिनेगॉग पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में दुख की इस घड़ी में ब्रिटेन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के दिन हुए इस जघन्य कृत्य पर भी दुख व्यक्त किया। मंत्रालय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह हमला दुनिया के सामने आतंकवाद की दुष्ट ताकतों से उत्पन्न चुनौती की एक और भयावह याद दिलाता है, जिसका मुकाबला वैश्विक समुदाय को एकजुट और ठोस कार्रवाई के माध्यम से करना होगा।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और मैनचेस्टर शहर के साथ हैं।
