भारतीय वायु सेना के परीक्षण पायलट, इसरो अंतरिक्ष यात्री और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कल नई दिल्ली में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार से मुलाकात की। शिक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 पर चर्चा हुई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिससे उन्हें विकसित भारत की यात्रा में योगदान देने के लिए सशक्त बनाया जा सके। श्री शुक्ला को विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया है।
