तमिलनाडु के रामेश्वरम से तीस मछुआरों को आज श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। मछुआरे चार नावों में सवार होकर समुद्र के बीच मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें घेर लिया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में कथित तौर पर घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।