NEW DELHI/INDIA, 10NOV09 - Jyotiraditya Scindia in the Plenary Session "How Can India Become a Global Manufacturing Hub?" Participants captured during the World Economic Forum's India Economic Summit 2009 held in New Delhi, 8-10 November 2009. ..Copyright (cc-by-sa) (C) <a href="http://www.weforum.org">World Economic Forum</a> (<a href="http://www.weforum.org">www.weforum.org</a>/Photo Eric Miller emiller@iafrica.com)
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में सार्वभौमिक कनेक्टिविटी के लिए अंतरिक्ष नेटवर्क पर सैटकॉम शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि उपग्रह संचार अब देश के सुदूर कोनों तक डिजिटल समावेशन के वादे को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत वैश्विक डिजिटल परिवर्तन में अग्रणी बन गया है, जिसने केवल 20 महीनों में 4.8 लाख 5G टावरों के माध्यम से भारत की 99.9 प्रतिशत आबादी को जोड़ा है। मंत्री ने आगे बताया कि डिजिटल भारत निधि और सार्वभौमिक सेवा दायित्व कोष के माध्यम से, सरकार ने कुल 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश से चुनौतीपूर्ण इलाकों में स्थित 38 हजार 260 दूरदराज के गांवों को जोड़ने का मिशन शुरू किया है। इनमें से लगभग 29 हजार गांवों को पहले ही जोड़ा जा चुका है।
