रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए आज कैनबरा पहुँचे। कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स बेस पहुँचने पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील ने उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, रक्षा मंत्री ने कहा कि वह उप-प्रधानमंत्री और अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्लेस के साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर उत्सुक हैं।
