नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर एक वकील द्वारा हमले की कोशिश के विरोध में “आई लव अंबेडकर” मार्च निकाला। यह मार्च मौजपुर चौक से शुरू होकर इटा चौक पर समाप्त हुआ।
उदय भानु चिब ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से संविधान और इंसानियत पर लगातार हमले हो रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश पर हुई इस हमले की कोशिश और रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या संविधान पर कलंक है। उन्होंने न्यायालय की गरिमा को खतरे में बताते हुए पूरे देश के युवाओं से अन्याय और नफरत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्रवण राव, दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
