शिरीष चंद्र मुर्मू ने कल तीन वर्ष की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का कार्यभार संभाल लिया।
शिरीष मुर्मू डिप्टी गवर्नर के पद पर पदोन्नत होने से पहले रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। डिप्टी गवर्नर के रूप में, श्री मुर्मू संचार विभाग, सरकारी एवं बैंक लेखा विभाग, विनियमन एवं प्रवर्तन विभाग का कार्यभार संभालेंगे।
